10वीं में मांधना स्कूल का शानदार रिजल्ट, 100% परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर

Date:

मांधना (मोरनी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना, खंड मोरनी, जिला पंचकूला ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
विद्यालय की छात्रा प्रिया पुत्री राजेश कुमार ने 467 अंक प्राप्त कर 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंचल पुत्री रोशन लाल ने 427 अंक (85.4%) लेकर दूसरा स्थान तथा रितिका पुत्री लेखराज ने 414 अंक (82.8%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों में गर्व का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर अंजली सिंह एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्या डॉक्टर अंजली सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंग्रेजी बबूल बना राष्ट्रीय खतरा? तीन साल से जारी शिकायत, वैज्ञानिक रिपोर्ट के बाद फिर उठे सवाल

जयपुर/भीलवाड़ा/देहरादून। राजस्थान से उठी एक शिकायत ने अब देशभर...