टी20 सीरीज से पहले अचानक स्क्वाड में बदलाव, श्रीलंका के 2 खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

Date:

श्रीलंका के टी20 कप्तान कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब चारिथ असलंका को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बिनुरा फर्नांडो भी बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका ​क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इस​के लिए स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो गया था, लेकिन अचानक से इसमें बदलाव करना पड़ा है। श्रीलंका के दो खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं। खास बात ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। सीरीज के दौरान पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, इसके बाद तीन वनडे मैचों की भी सीरीज होगी।

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बाहर
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ही बाहर हो गए हैं। उनके साथ ही तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को भी बाहर होना पड़ा है। दोनों खिलाड़ी अब तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट की ओर से कहा गया है कि लंका प्रीमियर लीग यानी एलपीएल 2026 के दौरान इन दोनों प्लेयर्स को चोट लगी थी, इसलिए वे अभी रिहैब से गुजर रहे हैं। पता चला है कि कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग है और बिनुरा फर्नांडो को पीठ की चोट लगी है।

चारिथ असलंका बने टी20 के कप्तान, पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका की एंट्री
इस बीच श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जानकारी दी गई है कि टी20 सीरीज के लिए कुसल मेंडिस की जगह चारिथ असलांका को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इन दोनों प्लेयर्स की जगह पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया गया है। कुसल मेंडिस वनडे टीम के भी कप्तान हैं, ऐसे में अभी ये भी पक्का नहीं है कि मेंडिस वनडे सीरीज खेल पाएंगे कि नहीं। हालांकि उन्हें अभी इस टीम से बाहर नहीं किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का बदला हुआ स्क्वाड: चारिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, थारिंडू रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I : 15 सितंबर : साउथैम्प्टन
दूसरा T20I : 17 सितंबर : कार्डिफ
तीसरा T20I : 19 सितंबर : मैनचेस्टर

ODI सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI : 22 सितंबर : चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा ODI : 24 सितंबर : लीड्स
तीसरा ODI : 27 सितंबर : द ओवल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बारिश ने बढ़ाई कच्चे मकानों में रहने वालों की चिंता, 8 से 10 घर गिरने की कगार पर

आर्थिक तंगी के बीच परिवारों पर मंडरा रहा बेघर...