आज छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज, चार विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे 5 सभाएं

Date:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिनों के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं। सिवनी में भी मुख्यमंत्री करेंगे दो आम सभाएं, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जहां पिछले 5 दिनों से छिंदवाड़ा में जगह-जगह सभा कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिनों के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा में ही रात गुजारेंगे।

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 5 सभाएं करेंगे

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 नवंबर को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 5 सभाएं करेंगे। सभाओं के बाद वे यहां रात भी गुजारेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर ने बताया कि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 1 बजे पांढुर्ना के पाठई, 1.55 बजे सौंसर विधानसभा के मोहखेड़, शाम 4.55 बजे ग्राम मेघासिवनी, शाम 6.30 बजे परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे रात पौने 8 बजे छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम भाजीपनी में सभा करेंगे। छिंदवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बेंगलुरु में लापता हुआ सोनभद्र का मजदूर, 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं काम के लिए गया था, शाम 7 बजे मार्केट...

सोनभद्र/बेंगलुरु। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना शिवपुर क्षेत्र...

सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, 4 साल से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन मौन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसपुर/बरसपुर...

सुरों का सपना, कैमरे की हिम्मत: चतरा की सोनम ने यूट्यूब से शुरू की अपनी नई उड़ान

चतरा (राजपुर)। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से आने वाली...