धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई

Date:

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए ने मक्का डिफेंस पैक्ट के नाम से समझौता किया, जिसके तहत तीनों देशों में से किसी पर हमला बाकी देशों के खिलाफ माना जाएगा। लेकिन हूतियों के सऊदी अरब पर किए हमले पर पाकिस्तान ने अपना हाथ पीछे खींच लिया है।
हूतियों ने सऊदी अरब पर किया हमला
रक्षा समझौते से पीछे हटा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने सऊदी अरब को दिया धोखा?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए ने साथ मिलकर रक्षा समझौता किया जिसका नाम मक्का डिफेंस पैक्ट नाम दिया गया था। इस समझौते में लिखा था कि अगर पाकिस्तान, सऊदी अरब या तुर्की में से किसी भी एक देश पर कोई सशस्त्र हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और तीनों देश मिलकर इसका मुकाबला करेंगे। यमन के हूती विद्रोहियों ने जब सऊदी अरब के कई प्रमुख तेल और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया तो पाकिस्तान इस समझौते से अब मुकर गया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान हूती विद्रोहियों पर काबू करेगा। ईरान इस्लामिक मुल्क है और पाकिस्तान की उसके साथ हमदर्दी है, इसलिए उन्हें लगता है कि पाकिस्तान को दखल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने भी प्रेस ब्रीफिंग के एक सवाल के जवाब में कहा, “अभी ऐसी किसी चीज़ पर चर्चा नहीं हो रही है. सही समय आने पर हम समझौते के तहत कार्रवाई करेंगे।”

अचानक बदल गए पाकिस्तान के सुर
कल तक सऊदी अरब पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान के तेवर तल्ख थे लेकिन अब इस्लामाबाद के सुर अचानक बदल गए हैं और पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई पर चर्चा नहीं हो रही, इसका मतलब ये है कि जिस गठजोड़ को लेकर पाकिस्तान ने दुश्मनों को चेतावनी दी थी, उसके सामने पहला बड़ा टेस्ट आया तो इस्लामाबाद ने ब्रेक लगा दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हूती मिलिटेंट्स हमले कर रहे हैं। लेकिन ऐसे हमले पहले भी होते रहे हैं, इसलिए फिलहाल ऐसे हालात नहीं है कि पाकिस्तान को फौज भेजनी पड़े।

ट्रंप को भी पाकिस्तान ने दिया था झांसा

असल में जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की जनता को मुग़ालते में रखने के लिए सऊदी अरब से मक्का पैक्ट पर साइन किया और शर्त ये थी कि सऊदी पर अगर हमला होगा तो पाकिस्तान अपनी फ़ौज भेजेगा। अब हूतियों ने हमला कर दिया तो पाकिस्तान के नेता सिर्फ बयान बहादुर बने हुए हैं। पहले भी पाकिस्तान ने ट्रंप को झांसा दिया था कि वो ईरान से डील करवा देगा, ट्रंप के सामने सरेंडर करवा देगा। लेकिन जब बात हुई तो पाकिस्तान की पोल खुल गई। उसके दावे खोखले साबित हुए। अब सऊदी पर हमला हुआ है तो पाकिस्तान एक बार फिर बुरी तरह एक्सपोज हो गया है, उसे लेने के देने पड़ गए। वह ईरान का इतना बड़ा हिमायती बना हुआ है तो वो हूतियों से लड़ने के लिए फ़ौज कैसे भेजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related