थाईलैंड पहुंचा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन, वापस जाने से पहले पटाया में सैनिक उतारेंगे ईरान युद्ध की थकान; बीच पर करेंगे मौज!

Date:

मिडिल ईस्ट में लंबी तैनाती के बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जहाज में सवार सैनिक पटाया में बीच पर आराम और रिकवरी के लिए जा सकते हैं।
मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड 250 से ज्यादा दिन की तैनाती के बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन वतन वापसी कर रहा है और वह इस बीच आज (बुधवार सुबह) पूर्वी थाईलैंड पहुंच गया है। USS अब्राहम लिंकन को चोनबुरी प्रांत के लैम चाबांग बंदरगाह की ओर बढ़ते देखा गया है। इस जहाज पर करीब 5 हजार सर्विस मेंबर सवार हैं।
250 से ज्यादा दिन से तैनात था USS अब्राहम लिंकन
बता दें कि USS अब्राहम लिंकन जहाज पश्चिम एशिया में ईरान के विरुद्ध अमेरिका की जंग में मदद कर रहा था। इसे समंदर में लगातार 250 दिनों से अधिक वक्त तक तैनात रखा गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

क्यों वापस बुलाया गया USS अब्राहम लिंकन?
हालांकि, USS अब्राहम लिंकन के क्रू की बिगड़ती मेंटल हेल्थ, साफ-सफाई और खाने-पीने के सामान की कमी की खबरों के चलते, USS अब्राहम लिंकन की इतनी लंबी तैनाती पर चिंताएं बढ़ गई थीं। जान लें कि आमतौर पर एशिया में तैनात रहने वाले USS जॉर्ज वॉशिंगटन ने बीते अगस्त में मिडिल ईस्ट में लंबे वक्त से तैनात USS अब्राहम लिंकन की जगह ली है।

पटाया में बीच पर घूमने जा सकते हैं अमेरिकी सैनिक
उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी सेना के कई जवान पास के मशहूर बीच टाउन, पटाया घूमने जाएंगे। थाई अफसरों ने बताया कि USS अब्राहम लिंकन का यह पड़ाव अमेरिकी बेस पर लौटने से पहले रिकवरी और आराम के लिए होगा।

पटाया की लोकल इकोनॉमी को मिल सकता है बूस्ट
पटाया के अफसरों ने कहा कि वे USS अब्राहम लिंकन के इस दौरे और इससे लोकल इकोनॉमी को मिलने वाले संभावित बढ़ावे का वेलकम करते हैं। अफसरों ने कहा कि वे इस विजिट को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को बढ़ा रहे हैं।

क्यों मशहूर है पटाया?
गौरतलब है कि पटाया, थाईलैंड की खाड़ी के पूर्वी तट पर मौजूद एक वर्ल्ड फेमस और खूबसूरत कोस्टल सिटी है, जो अपनी बेहतरीन नाइटलाइफ, शानदार समुद्री बीच और वाटर स्पोर्ट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। पटाया को ‘कभी न सोने वाला शहर’ भी कहते हैं। यहां की Walking Street रात में लाइटों, क्लब, बार और लाइव म्यूजिक से गुलजार रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ICC Rankings में फिर उलटफेर, जो रूट और शुभमन गिल को नुकसान, बाबर आजम को जबरदस्त घाटा

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का असर आईसीसी की...

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कम्यूनिस्ट पार्टी के...