बबीना स्थित हाट बाजार में लगी भीषण आग

Date:

दिनांक 11/01/2024 को बबीना हाट बाजार में देर रात करीब 12:30 बजे लगी भीषण आग से दो फल व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ। आग ने व्यापारी जाकिर राइन (निवासी जलनिगम रोड) और मुईन खान (निवासी इमामबाड़ा) के गोदामों को चपेट में ले लिया। इसके अलावा भीषण आग से छत्रपाल सिंह चौहान के मकान के शीशे भी टूट गए और तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी भी छतिग्रस्त हो गई और घर की वायरिंग भी जल गई साथ ही पास में लगे बिजली के खंभे और पेड़ को आग की लपटों ने अपनी आगोश में ले लिया था।समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है कि कई व्यापारियों ने छावनी परिषद से किराए पर दुकानें लेकर अपने गोदाम बना रखे जिनमें फल और सब्ज़ियों का स्टॉक सहित हाथ ठेले रखे जाते थे। आग की सूचना मिलते ही दोनों व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा और पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर घना धुआं फैला हुआ था। फल व्यापारी मुईन खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने जानबूझ कर किसी ने लगाई हे।इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन गोदामों में विद्युत कनेक्शन नहीं था, फिर भी आग कैसे लगी? स्थानीय लोग यह भी मानते हैं कि बबीना हाट बाजार में शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा अक्सर होता है, और पुलिस ने कई बार इन लोगों को पकड़ा भी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक खुलासा करती है

ई खबर मीडिया के लिए मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतामढ़ी में युवक रहस्यमय तरीके से लापता, 27 अक्टूबर 2025 से नहीं मिला कोई सुराग

सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान...

बबीना थाने ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को दबोचाझांसी

बबीना थाना क्षेत्र से चोरी की योजना बनाते हुए...