नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

Date:

नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,51,410 रुपये रही।
नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान गहनों और कीमती धातुओं की खरीदारी करने की लोगों के लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट की खबर है। 12 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,51,410 रुपये रही। हालांकि, बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में त्योहारों के दौरान खरीदारी करने वालों की नजर अब रोजाना बदलते भाव पर बनी हुई है।
रेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,006 रुपये गिरकर 1,50,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,51,499 रुपये था। हालांकि, बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 2,240 रुपये तक महंगा हुआ था। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,050 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश के प्रमुख शहरो में आज सोने का भाव

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,38,940 ₹1,51,560मुंबई ₹1,38,790 ₹1,51,410
कोलकाता ₹1,38,790 ₹1,51,410
चेन्नई ₹1,38,790 ₹1,51,410
पुणे ₹1,38,790 ₹1,51,410
बेंगलुरु ₹1,38,790 ₹1,51,410
नोट: ये बाजार में बताए गए भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी रही। 12 अक्टूबर की सुबह चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई। वहीं, MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 10:12 बजे 645 रुपये यानी 0.29% गिरकर 2,25,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,25,755 रुपये था। बीते सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की तेजी आई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.08 डॉलर प्रति औंस पर थी। वैश्विक कीमतों के अलावा डॉलर की चाल, आयात लागत और घरेलू मांग भी भारत में सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पालयटों की मौत

पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के...

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का क्रिकेट पर असर, पेशावर और एबटाबाद से शिफ्ट किए गए मुकाबले

पाकिस्तान के पेशावर और एबटाबाद राजनीतिक उथल-पुथल का दौर...