‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट पा’, ऐश्वर्या राय ने ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की अनसीन फोटो

Date:

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्मदिन था, इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने महानायक की अनसीन फोटो भी शेयर की, जिसमें उनके साथ पोती आराध्या भी नजर आ रही हैं।
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता। हर साल 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ता है और बिग बी भी अपने घर के गेट पर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस साल अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर सिनेमा जगत के कई दिग्गजों से भी जन्मदिन की बधाईयां मिलीं। ‘केबीसी 18’ में भी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया। लेकिन अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जिस एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया वो था उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बी की एक अनसीन फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन को विश किया बर्थडे
ऐश्वर्या ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने ससुर जी और हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी और एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया। बिग बी को बर्थडे विश करते हुए ऐश्वर्या ने उनकी और बेटी आराध्या बच्चन के की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दादा-पोती के बीच का प्यार साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस फ़ोटो में आराध्या अपने दादाजी को गले लगाती दिख रही हैं। अमिताभ ओवरसाइज़्ड जैकेट और बीनी कैप में नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारे पा-दादाजी। ढेर सारा प्यार और भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’
इन सेलेब्स ने भी बिग बी को विश किया बर्थडे
ऐश्वर्या राय अकेली ही नहीं थीं, जिन्होंने बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी हो। चिरंजीवी, संजय दत्त, अजय देवगन, अनुपम खेर, फराह खान, काजोल से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अपने जन्मदिन पर हर साल की तरह इस बार भी बिग बी अपने घर से बाहर निकले और जन्मदिन मनाने के लिए घर के बाहर जमा हुए फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने लाल कुर्ता और मैचिंग शॉल ली थी, जिसमें वह 84 की उम्र में भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।

केबीसी के सेट पर भी मना बिग बी के बर्थडे का जश्न
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर भी अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का जश्न मनाया गया, जहां उनके लिए तैयार की गई एक स्पेशल क्लिप भी चलाई गई। इस क्लिप में बिग बी की उनकी मां तेजी बच्चन के साथ की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर और उनकी आवाज में एक कविता भी शामिल की गई थी, जो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की थी। जैसे ही उन्होंने ये वीडियो क्लिप देखा वह भावुक हो गए। अभिषेक बच्चन भी अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शो का हिस्सा बने। वहीं माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related