एंबुलेंस से आए लुटेरे, पहनी औरतों की नाइटी और चेहरे पर लगाया मास्क, कटर से काटकर ATM का कैश ले उड़े बदमाश

Date:

पुलिस की टीम अभ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोपियों ने चेहर पर मास्क लगाया हुआ है। सिर पर टोपी भी पहनी है। साथ ही लुटेरों ने नाइटी पहनकर वारदात को अंजाम दिया है।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने चेहरे पर मास्क और नाइटी पहन कर एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाश एंबुलेंस से पहुंचे और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम को कटर मशीन से तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ATM से नकदी निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल
यह घटना कामारेड्डी जिले के गंधारी मंडल मुख्यालय की है। लुटेरों ने एटीएम तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाइटी और मास्क पहन रखे थे। उन्होंने एटीएम मशीन को तोड़ने और उसमें से नकदी निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। कटर मशीन से काफी देर तक नाइटी पहने दोनों बदमाश एटीएम को तोड़ते रहे।

सुबह क्षतिग्रस्त पाया गया ATM
एटीएम कामारेड्डी-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब क्षतिग्रस्त एटीएम देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गंधारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
फिलहाल एटीएम से चोरी हुई नकदी की कुल रकम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही एटीएम में घटना से पहले मौजूद नकदी, हाल में निकाली गई रकम और बची हुई राशि का मिलान किया जा रहा है, ताकि चोरी की वास्तविक रकम का आकलन किया जा सके।
वायरल हुआ ATM से कैश चोरी का ये वीडियो
इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एंबुलेंस से पहुंचने और नाइटी-मास्क पहनकर चोरी करने के तरीके ने इस घटना को चर्चा में ला दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। चोरों ने बकायदा एटीएम के अंदर कटर मशीन को बिजली के तार से जोड़ा। इसके बाद एटीएम मशीन को काटते हुए देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related