टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस संभालेंगे कमान

Date:

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंंका टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान कुसल मेंडिस के पास रहेगी, जिन्हें पिछले ही दिनों ये जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम अब नए अंदाज में नजर आने वाली है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि सीरीज के लिए टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस को दी गई है, जिन्हें पिछले ही दिनों नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। पाकिस्तान की हालत तो इसमें काफी खराब है, लेकिन श्रीलंका की टीम कुछ ठीकठाक कर रही है। टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं।
नवंबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान जाएगी श्रीलंका क्रिकेट टीम
अगले महीने यानी नवंबर में श्रीलंका क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इसके लिए अभी से टीम घोषित कर दी गई है। टीम में तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंडारा को मौका दिया गया है। टीम के स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका की काफी वक्त के बाद वापसी हो रही है। पिछले ही दिनों धनंजय डिसिल्वा ने अपने आप अचानक कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनका कहना था कि अब किसी युवा को ये काम दिया जाना चाहिए। इसके ​बाद कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया गया है। जो टीम अगली सीरीज के लिए घोषित की गई है, उसमें एक बल्लेबाज के तौर पर धनंजय डिसिल्वा को जगह दी गई है।

ईशान मलिंगा को पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका
ईशान मलिंगा दुनियाभर में क्रिकेट खेलते हैं, वे आईपीएल में भी नजर आते हैं। वे श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच को कई खेल चुके हैं, लेकिन ये पहली बार है, जब उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वे अब तक 19 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 44 विकेट चकटाने में कामयाब रहे हैं। टीम में एक बड़ा और अहम बदलाव ये दिख रहा है कि लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा को बाहर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की मौजूदा अंक तालिका की बात की जाए तो श्रीलंका की टीम 33.33 के पीसीटी के साथ सातवें और पाकिस्तान 4.63 के पीसीटी के साथ सबसे नीचे यानी नौवें नंबर पर मौजूद है।

पाकिस्तान टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामेंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंदारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तुम आतंकवादी, यहां क्यों आए?’, न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मुहम्मद यूनुस का विरोध

बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल...