राजकीय महाविद्यालय कालका में संविधान प्रस्तावना का वाचन, विद्यार्थियों ने लिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प

Date:

पंचकूला, हरियाणा 18 जनवरी –
राजकीय महाविद्यालय कालका में संविधान प्रस्तावना का वाचन, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

राजकीय महाविद्यालय कालका में प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में सेलिब्रेशन ऑफ डेज़ कमेटी की ओर से संविधान प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल प्रस्तावना पढ़ी बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर नीतू चौधरी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समान महत्व देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर सविता ने संविधान की प्रस्तावना का महत्व समझाते हुए कहा कि यह भारतीय संविधान का अभिन्न अंग है, जो न्याय, स्वतंत्रता और समानता के आदर्शों को स्थापित करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी नागरिकों में भ्रातृभाव बढ़ाने और व्यक्ति की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्तावना एक मार्गदर्शक है।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर नीतू चौधरी, प्रोफेसर जगपाल, प्रोफेसर बिंदु रानी, डॉक्टर नमिता, डॉ. सोनाली और असिस्टेंट प्रोफेसर सविता के मार्गदर्शन में किया गया।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतामढ़ी में युवक रहस्यमय तरीके से लापता, 27 अक्टूबर 2025 से नहीं मिला कोई सुराग

सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान...

बबीना थाने ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को दबोचाझांसी

बबीना थाना क्षेत्र से चोरी की योजना बनाते हुए...