Indore Indigo Flights Cancel: इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइटों के कैंसिल होने का काम मंगलवार को भी जारी है, बताया जा रहा है कि आज भी 13 फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं.
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार को भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि मंगलवार को भी इंडिगो की उड़ानों के कैंसिल होने का काम जारी है. आज इंदौर एयरपोर्ट से जाने वाली 13 फ्लाइटें कैंसिल हो गई है, हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले यह संख्या थोड़ी कम है. क्योंकि सोमवार और रविवार को मिलाकर कुल 42 फ्लाइट कैंसिल हुई थी, पिछले 7 दिनों में 155 उड़ानें रद्द हो चुकी है, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानियां यात्रियों को उठानी पड़ रही हैं. जबकि अभी भी हालत सामान्य नहीं हो रहे हैं.

