विश्व हिंदू परिषद शुरू करेगा हित चिंतक अभियान, 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य, इसका मकसद क्या है?

Date:

विश्व हिंदू परिषद बड़ा कैंपेन शुरू करने जा रहा है जिसे हित चिंतक अभियान नाम दिया गया है। VHP ने इस अभियान के तहत 5 करोड़ हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। आइए जानते हैें पूरा मामला।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पूरे भारतवर्ष में अपने हित चिंतक अभियान की शुरुआत की है। यह हित चिंतक अभियान 6 दिसंबर तक जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद ने हित चिंतक अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। VHP ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से 11 लाख हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, नागपुर जिले और शहर में 1 लाख चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर हित चिंतक अभियान के तहत लोगों को सदस्यता दे रहे हैं। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तितरे ने दी है।
12500 हजार गांवों तक पहुंचेगी- VHP
विश्व हिंदू परिषद हित चिंतक अभियान के तहत विदर्भ प्रांत के 12500 हजार गांवों तक पहुंचने वाली है। हर जिला, हर बस्ती में अभियान शुरू किया गया है। 15 साल के ऊपर का हर कोई, महिला ,पुरुष युवा, हित चिंतक अभियान के तहत जुड़ सकता है। आज पूरे विदर्भ में 3500 कार्यकर्ता घरों से बाहर निकल कर हित चिंतक अभियान बनाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। सभी कार्यकर्ता हर घर में जाकर हित चिंतक अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए बात कर रहे हैं और उन्हें हित चिंतक अभियान से जोड़ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे घरों से बाहर निकल कर ये काम कर रहे हैं।

इस अभियान से कौन जुड़ सकता है?
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तितरे ने बताया है कि जो भी विश्व हिंदू परिषद को मानता है, जो भी सनातन को मानता है, वो हित चिंतक अभियान से जुड़ सकता है। विश्व हिंदू परिषद की कोशिश है कि देश के हर गांव तक पहुंचा जाए। दुर्गम क्षेत्र जैसे घाटी वाले क्षेत्र हो, मणिपुर का क्षेत्र हो, पूर्वी भारत का क्षेत्र, वहां के लिए भी विश्व हिंदू परिषद ने अलग से रोडमैप तैयार किया हुआ है। और इनका लक्ष्य है कि घाटी में भी और उन दूर दराज के क्षेत्र में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे और हित चिंतक अभियान से लोगों को जोड़े। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में VHP ने पूरे भारत में 3.5 लाख गांवों में साधु-संतों को भेजने का भी फैसला किया था।

20 रुपये का शुल्क भी लिया जा रहा
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तीतरे ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यों, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। हित चिंतक अभियान के दौरान लोगों को हिंदू समाज का संगठन, सामाजिक समरसता, संस्कृति और परंपराओं का संवर्धन, गो-सेवा एवं गो-रक्षण, धर्मांतरण के खिलाफ जन जागृति, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण तथा विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित सेवा कार्यों के बारे में जागरुक भी किया जा रहा है। इच्छुक नागरिकों से 20 रुपये का शुल्क लेकर उन्हें विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक बनाने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी पार्टी का हो, किसी भी पंथ का हो, किसी भी विचारधारा का हो, यदि वह सनातनी है तो हित चिंतक अभियान के तहत वो विश्व हिंदू परिषद का सदस्य बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सोनू निगम ने खरीदी 31.47 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, अभी दिवाली से पहले ही खरीदा था 44.3 करोड़ रुपये का लग्जरी घर

रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन...