‘मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया…’, CJP नेता सौरभ दास का आरोप

Date:

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास का दावा है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया है, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए जाना था।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया है। दास ने कहा है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए लंदन जाना था। सौरव ने कहा है कि उनको ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। सौरव दास कहा है कि उन्हें रात 1 बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया।
सौरव दास ने क्या बताया?
सीजेपी नेता सौरव दास ने ट्वीट कर के कहा- “इस कायर सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया, जबकि मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहा था। इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में अपनी पूरी जान लगा दी थी, लेकिन यह ‘बुद्धिजीवी-विरोधी’ सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।”

CJP के अन्य नेता क्या बोले?
सौरव दास के इस दावे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य नेताओं का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा- “काश सौरव ने कोई बैंक लूटा होता या कोई वित्तीय धोखाधड़ी की होती, तो सरकार उसे पक्का लंदन जाने की इजाजत दे देती।” वहीं, सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा- “सिर्फ दुनिया के सबसे ‘तेज दिमाग’ वाले लोग ही नीरव मोदी को भागने दे सकते हैं, लेकिन सौरव को विदेश जाने से रोक सकते हैं।”

बीते महीने तिहाड़ से रिहा हुए थे सौरव
आपको बता दें कि सौरव दास को कुछ ही समय पहले तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना इजाजत दाखिल होने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया था। पहले दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद 21 अक्तूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी थी। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानती बॉन्ड पर उनकी रिहाई का आदेश दिया। आशुतोष रांका और सौरव दास ने अदालत में स्वेच्छा से लिखित आश्वासन दिए कि:

वे शांति भंग करने वाला कोई काम नहीं करेंगे।
उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।
जंतर-मंतर को कानूनी प्रक्रिया के तहत अधिसूचित सूची से हटाए जाने तक वहां प्रदर्शन करने का आह्वान नहीं करेंगे।
भविष्य में होने वाले किसी भी प्रदर्शन को संविधान के दायरे में रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुकमा से सचिव घोटाले की बड़ी खबर। अपने पद का दुरुपयोग इस तरह किया गया है।

ग्रामीण: कौन है ये? इंडिया वाणी न्यूज़ - संवाददाता: गोपीनाथ...