शेयर बाजार ने तेज बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, अडाणी पोर्ट्स, मारुति, इन्फोसिस, टीसीएस के शेयरों में शानदार तेजी

Date:

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 502.26 अंकों (0.60%) की शानदार बढ़त लेकर 84,421.97 अंकों पर खुला।
Stock Market Today 23 November, 2026: सोमवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर शानदार तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला। जबकि, निफ्टी ने 0.50 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में अडाणी पोर्ट्स, मारुति, इन्फोसिस, टीसीएस के शेयर बढ़त लेकर खुले। जबकि, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान में खुले।
84,400 अंकों के ऊपर खुला सेंसेक्स
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 502.26 अंकों (0.60%) की शानदार बढ़त लेकर 84,421.97 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 128.55 अंकों (0.50%) की बेहतरीन तेजी के साथ 25,929.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

टाटा स्टील के शेयरों में भारी गिरावट
आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर सबसे ज्यादा 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 3.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। इसके अलावा, आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुले।

सोमवार को बढ़त लेकर खुले ये शेयर
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज मारुति सुजुकी के शेयर 1.86 प्रतिशत, टीसीएस 1.76 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.59 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.55 प्रतिशत, एसबीआई 1.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.39 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.35 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.26 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.10 प्रतिशत, एटरनल 0.96 प्रतिशत, टाइटन 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.81 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 प्रतिशत, ट्रेंट 0.73 प्रतिशत, बीईएल 0.69 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.67 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.59 प्रतिशत, एलएंडटी 0.52 प्रतिशत, आईटीसी 0.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.47 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.45 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, सन फार्मा 0.29 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

DRS लेने का फैसला हुआ सही तो झूमने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ कप्तान का डांस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के 5वें दिन...