आज दिल्ली-UP-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट्स

Date:

23 नवंबर को यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि सोमवार, 23 नवंबर को दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय कोहरा और ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। दिन में हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे और शाम को 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। IMD ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह कोहरा भी छा सकता है।

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 24 से 28 नवंबर के बीच राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। झारखंड में 23 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय घने कोहरे की भी आशंका है। 24 से 28 नवंबर तक यहां मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में मौसम
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पंजाब में भी आज मौसम साफ और शुष्क रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 24 से 28 नवंबर तक पंजाब में भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से मणिपुर तक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा, तीन दशकों में किसी भी पार्टी को मिला सबसे बड़ा बहुमत

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में...

DRS लेने का फैसला हुआ सही तो झूमने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ कप्तान का डांस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के 5वें दिन...