यूपी निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में सुधार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, “यह व्यक्तिगत अधिकार है”

Date:

उत्तर प्रदेश के नगर निकायों की वोटर लिस्ट में मकान नंबर गलत दर्ज होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने इसे जनहित याचिका के जरिए उठाने से इनकार कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की नगर निकायों की मतदाता सूची में मकान नंबरों की विसंगतियों को ठीक करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मकानों के नंबर बदल गए हैं, लेकिन मतदाता सूची में उन्हें ठीक नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की थी कि नगर निकायों की मतदाता सूची को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची के अनुरूप किया जाए।
सक्षम प्राधिकारी के पास जाना चाहिए: कोर्ट
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सुनवाई के दौरान कहा कि मतदाता सूची में किसी एंट्री को ठीक कराने का अधिकार व्यक्तिगत मतदाता का है। इसे आमतौर पर जनहित याचिका के जरिए सामूहिक रूप से नहीं उठाया जा सकता। जस्टिस बागची ने कहा, आप इस याचिका को जनहित याचिका के रूप में दाखिल कर रहे हैं। मतदाता सूची में सुधार कराने का अधिकार व्यक्तिगत है। नगर निकायों की मतदाता सूची के लिए भी अपने नियम होंगे। संबंधित व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी के पास जाना चाहिए।

पूरे राज्य में समस्या होने पर उठाया जा सकता है मुद्दा
कोर्ट ने कहा कि अगर इस तरह की समस्या पूरे राज्य में सामूहिक रूप से सामने आती है, तो उसे व्यापक स्तर पर उठाया जा सकता है। लेकिन व्यक्तिगत मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में सुधार के लिए संबंधित चुनाव अधिकारियों से संपर्क करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाता व्यक्तिगत रूप से अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद करीब 1.27 करोड़ ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिनका नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं है, जबकि वे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में दर्ज हैं या सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब ऐसे पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, यह अभियान अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत चलाया जाएगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायत और नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट का विधानसभा मतदाता सूची से मिलान कर छूटे लोगों की पहचान की जाएगी और उनका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।

इस अभियान में युवाओं और महिला मतदाताओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। राशन की दुकानों के जरिए 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे पात्र लोगों की पहचान होगी, जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। वहीं, स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से 18-19 साल के युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए NSS, NCC और अन्य युवा संगठनों की मदद ली जाएगी। महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, ANM और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर-घर जाकर पात्र महिलाओं को चिह्नित करेंगी और उनका फॉर्म-6 भरवाने में मदद करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related