एशिया पावर इंडेक्स में भारत का दबदबा बढ़ा, तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना, रूस और जापान को छोड़ा पीछे

Date:

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का दबदबा बढ़ गया है। भारत इस लिस्ट में रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन को जगह मिली है।
दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है। भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
रूस और जापान हुए पीछे
भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती से कब्जा बनाए रखा है। साल 2026 में इंडेक्स में भारत के पावर स्कोर में सुधार हुआ है और ये बढ़कर 40.5 पहुंच गया है। लिस्ट में अमेरिका और चीन पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन दोनों के बीच का अंतर और कम हो गया है। चीन अब अमेरिका के और करीब पहुंच गया है।
रैंक देश स्कोर
1. अमेरिका 78.9
2. चीन 73.6
3. भारत 40.5
4. जापान 38.6
5. रूस 32.2
6. ऑस्ट्रेलिया 31.7
पीएम मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता
प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ओर से जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता के तौर पर जगह दी गई है। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में कहा गया है कि भारत का कूटनीतिक प्रभाव बरकरार रहा। रिपोर्ट के अनुसार- विशेषज्ञों ने पीएम मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना है।

जल्द ही तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत
आपको बता दें कि हाल ही में World Bank, IMF और ADB समेत लगभग सभी प्रमुख पूर्वानुमानकर्ताओं ने हाल ही में भारत के लिए इस साल और अगले साल की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7% से ऊपर कर दिया है। कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी (KIEP) में साउथ एशिया के हेड क्यूंगहून किम का अनुमान है कि 2030 के आसपास भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आपको बता दें कि लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स 2026 कुल 131 मानकों के आधार पर एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग करता है। इसका उद्देश्य यह आकलन करना है कि एशिया में किस देश के पास कितनी शक्ति और प्रभाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related