अखिलेश का कांग्रेस को तगड़ा मैसेज, सीट शेयरिंग पर बोले- गठबंधन जीत के लिए, एडजस्टमेंट भी जरूरी

Date:

यूपी की सियासत में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों का बंटवारा बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों पार्टियों के सामने अपने लिए पर्याप्त सीटें हासिल करने की चुनौती है।
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अभी बातचीत चल रही है, सीटों की संख्या के बारे में अभी नहीं कह सकते। साथ ही सपा मुखिया ने कांग्रेस को एक मैसेज भी दिया। अखिलेश ने कहा अलायंस जीतने के लिए होता है और जीतने के लिए गठबंधन में एडजस्टमेंट भी करना होता है।
सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच
वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली में आज कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग हुई और खबर है कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टी के बीच जबरदस्त पेंच फंस गया है। सपा ने कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर दिया है। 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और दूसरे नंबर पर रही 4 सीटें भी शामिल हैं। सपा सांसद रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि इसमें से भी कई सीटें ऐसी हैं जिसमें सपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिला था, बावजूद इसके वो उन्हें सीट दे रहे हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा?
यूपी में बूथ पर कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला कोई नहीं है। उधर, कांग्रेस कह रही है कि 26 सीट का तो कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस 126 से ज्यादा सीटें मांग रही है। कांग्रेस ने बंटवारे की लिस्ट को दो कैटेगरी में बांटा है। 46 सीटों को A कैटिगरी में बांटा गया है, 21 सीटों को B कैटेगरी में बांटा गया है। कांग्रेस कह रही है कि वो इन 67 सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी बाकी करीब 64 से 65 सीटों पर कांग्रेस फ्लैक्सिबिलिटी के लिए तैयार है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस 120 सीटों की लिस्ट लेकर सपा के पास पहुंची थी। इसमें वह रायबरेली-अमेठी की सभी सीटें मांग रही है।

बता दें कि सोमवार को भी कांग्रेस और सपा के बीच बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई थी। यह बैठक कांग्रेस के सीनियर नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई थी। इस बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता मौजूद थे।

सीट शेयरिंग के मामले में सपा ने किसको सौंपी थी जिम्मेदारी
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए चार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी, सपा की कमेटी में इकरा हसन भी शामिल थीं। इसके अलावा इस कमेटी में रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय थे। इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया था कि जिस सीट पर जिसके जीतने की संभावना जितनी अधिक होगी, उसको वो सीट मिलेगी। यानी सीट पर प्रत्याशी और

जानने वाली बात ये भी है कि समाजवादी पार्टी इस बार जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए डेटा विश्लेषकों की मदद भी ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related