चित्तौड़गढ़ इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
बस्सी, चित्तौड़गढ़ 15 दिसंबर प्रधानमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन आज बस्सी उप जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ हरि ओम लड़ा ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की जांच ओर इलाज मुफ्त उपलब्ध करवाया गया तथा एन सी डी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त अभियान, गर्भवती महिलाओं की जांच ओर परामर्श निशुल्क जांच ओर दवा का वितरण किया गया। आयोजित शिविर में डॉ विजय शंकर डॉ सुशीला कुमावत, एन सी डी काउंसलर उदय लाल गुर्जर,नर्सिंग अधिकारी विष्णु प्रजापत, ए एन म इंचार्ज इंद्रा गुर्जर ओर संबंधित एरिए की आशा सहयोगी उपस्थित रहे।

