PM मोदी ने छठी मइया से की ये खास विनती, बोले- ‘दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम दिखा’

Date:

छठ महापर्व के आखिरी दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। इसी के साथ आज छठ महापर्व का समापन होगा। ऐसे में पीएम मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज महासमापन हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का आज आखिरी दिन है। जब उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मैया की आराधना पूरी होगी और व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारायण करेंगे। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना समेत देश के तमाम शहरों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उषा अर्घ्य के दिन लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने की छठी मइया से विनती
पीएम नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के उषा अर्घ्य को लेकर कहा- “उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।”

इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संध्या अर्घ्य पर भी बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था- “सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!”

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने छठ पूजा के शुभारंभ पर भी ट्वीट किया था और कहा था- “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

सुबह-सुबह भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य
आपको बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में लोक आस्था के महापर्व छठ के आखिरी दिन सोमवार को व्रतियों ने सुबह सुबह भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य दिया। 36 घंटे से निर्जला व्रत किए छठ व्रतियों ने नदियों और तालाबों में खड़े होकर सूरज की पहली किरण के साथ अर्घ्य दिया और बच्चों और परिवार की खुशहाली की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related