गांव में सांड का खतरनाक हुड़दंग, 72 साल के बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Date:

ओडिशा के ढेंकानाल में एक गांव में सांड का खतरनाक हुड़दंग देखने को मिला है। सांड के हमले में 72 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक सांड के हमले की वजह से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद बिधरपुर गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, सांड पिछले कुछ समय से आक्रामक व्यवहार कर रहा था। बुजुर्ग की मौत के बाद से ग्रामीण अब उसकी तलाश में जुटे हैं, ताकि उसे पकड़कर काबू में किया जा सके और आगे किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना ढेंकानाल जिले के गांदिया थाना क्षेत्र के बिधरपुर गांव की है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय नारायण मोहंती के रूप में हुई है। नारायण मोहंती अपने किसी काम से बाहर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतनी तेज था कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने सांड को भगाने की कोशिश की, लेकिन उसका व्यवहार इतना आक्रामक था कि ग्रामीण उसे वहां से हटाने में सफल नहीं हो सके।
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
हमले की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल नारायण मोहंती को इलाज के लिए नजदीकी रामचंद्रपुर मेडिकल सेंटर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गांव के अन्य लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि यह सांड पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के क्षेत्रों में असामान्य व्यवहार कर रहा था। उसके आक्रामक रवैये के कारण ग्रामीण पहले से ही परेशान थे। अब एक बुजुर्ग की जान जाने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्कूल से लौट रहे बच्चों पर लड़ते हुए सांड अचानक टूट पड़े थे और उन्हें रौंदकर आगे निकल गए थे।

गांव में डर का माहौल
ग्रामीण मिलकर सांड का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर नियंत्रित किया जा सके। लोगों को आशंका है कि यदि पशु को जल्द काबू में नहीं किया गया तो वह दोबारा किसी पर हमला कर सकता है। फिलहाल गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारियों की मदद से सांड को जल्द पकड़ा जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक झटके में चांदी ₹5700 टूटी, सोने में भी गिरावट जारी; चेक करें 16 नवंबर के ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का...