*सुमित नंदा मंडला*-
झारिया (मेहरा) कल्याण संघ द्वारा सामाजिक भवन में दिनांक 24/12/25 को 12 बजे शोक सभा आयोजित की गई स्व. श्री डॉ. ब्रजेश झारिया जी पूर्व अध्यक्ष झारिया (मेहरा) कल्याण संघ, ( से.नि.) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मण्डला के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में डॉ ब्रजेश झारिया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया। शाम को माहिष्मती घाट मंडला में दिवंगत आत्मा की आत्मशांति हेतु भाई बंधु ग्रुप एवं झरिया मेहरा समाज द्वारा महाआरती का आयोजन कर माँ नर्मदा से प्रार्थना की गई।

