संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में ली समीक्षा बैठक

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 29 जनवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निंबाहेड़ा पंचायत समिति सभागार में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है।

बैठक में सुरक्षित मातृत्व अभियान, आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, वहां उपलब्ध पानी, बिजली एवं शौचालय की व्यवस्था, विद्यालयों में शौचालय निर्माण, पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान तथा चिकित्सालय निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 14 अप्रैल तक अभियान के सभी लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए तथा संबंधित गतिविधियों एवं दिवसों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में सजरा प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, जांच की मांग

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई...

घरेलू गैस के अवैध भंडारण की लगातार कार्रवाई, पर दो सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 15...

राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस...