15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड; पढ़ें आज का मौसम अपडेट्स

Date:

एक तरफ दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का खतरा बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ झारखंड, बिहार, ओडिशा समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद जहां उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ने लगा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 19 नवंबर को झारखंड, बिहार, ओडिशा समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, समुद्री तूफान के प्रभाव से तटीय राज्यों में मौसम और बिगड़ने की आशंका है।
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से बढ़ेगा खतरा
दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ मौसम की स्थिति को प्रभावित कर रहा है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच मछलीपट्टनम और पुरी के आस-पास टकराने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके प्रभाव से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की आशंका के बीच तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश और आंधी की संभावना है।

झारखंड के रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।
बिहार में पटना, भोजपुर, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी और किशनगंज सहित कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
वहीं, आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में 19 नवंबर को ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और जौनपुर समेत कई जिलों के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भी घने कोहरे और ठंड का असर बढ़ सकता है।
पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से पहले रहें सतर्क
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी और खराब मौसम की आशंका जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज कोंटा में सिर्फ एक ही बात होनी चाहिए, हर जुबान पर एक ही नारा होना चाहिए

विकास कार्य, विकास कार्य, विकास कार्य!ना हिंदू, ना मुस्लिम,...

स्कूल की छत-दीवार गिरी, डेढ़ साल से शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं; बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। सरकारी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित...

न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,

न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे...