कश्मीर में आतंकी कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर पर अमित शाह का सामने आया बयान, सुरक्षाबलों की तारीफ की

Date:

कश्मीर में आतंकी कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में सुरक्षाबलों की तारीफ की है।
नई दिल्ली: कश्मीर के कुलगाम से आज एक बड़ी खबर सामने आई। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने सुरक्षाबलों की जमकर तारीफ की है।
अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “JKP, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से चलाए गए एक ऑपरेशन में, आज तड़के कुलगाम में लश्कर के घाटी में मौजूद आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उससे एक दिन पहले, कुलगाम में ही उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है
आतंकी की मौत पर अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी लतीफ भट मारा गया। भट, एक अन्य आतंकवादी उमर निसार डार के साथ मिलकर, 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए उस हमले में शामिल था, जिसमें अर्धसैनिक बल के तीन जवान घायल हो गए थे। यह मुठभेड़ बुधवार तड़के शुरू हुई।

यह गोलीबारी सोमवार को दक्षिण कश्मीर जिले के लारू बाईपास इलाके में हुई एक मुठभेड़ में निसार डार के मारे जाने के दो दिन बाद हुई है। सोमवार की उस मुठभेड़ वाली जगह से भट भाग निकलने में कामयाब रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में एक विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। यह जगह पिछली मुठभेड़ वाली जगह से कुछ दूरी पर है।

बता दें कि कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और सुरक्षाबल, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं। बीते लंबे समय से आतंकी, घाटी में आतंक फैलाने के लिए साजिशें रच रहे हैं लेकिन वह अपना नापाक मंसूबों को पूरा करने में नाकामयाब साबित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related