T20 World Cup 2026 में भारत की सलामी जोड़ी लॉक, 14 साल बाद दोहराया जाएगा ICC टूर्नामेंट में इतिहास

Date:

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलेगी। इस बीच करीब 14 साल बाद इतिहास दोहराये जाने की संभावना है। अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने दो ही बार ये काम किया है।T20 World Cup 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है। पहले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। इस बीच टीम इंडिया ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। टीम को एक वार्मअप मैच मिला था, जिसे खेलकर अपनी तैयारियों और भी पुख्ता कर लिया है। इस बीच वार्मअप मैच से इस बात का अंदाजा मिल गया है कि भारत की सलामी जोड़ी क्या होगी। अगर ऐसा होता है कि करीब 14 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा। जो अपने आप में एक कमाल ही है।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज
अभी हाल ही में जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही थी, तब टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को दी गई थी। अभिषेक शर्मा ने तो अपने आक्रामक अंदाज में शानदार खेल दिखाते हुए खूब रन बटोरे, लेकिन संजू सैमसन बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उन्हें उस सीरीज के सभी पांच मैचों में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वे एक भी बार रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस बीच तिलक वर्मा की गैरहाजिरी में तीसरे नंबर पर ईशान किशन खेलते हुए दिखाई दिए। जिन्होंने खूब रन ठोके। सीरीज के आखिरी और पांचवें मैच में तो उन्होंने सेंचुरी भी लगा दी। इसके बाद ही ये तय हो गया था कि टी20 विश्व कप के मैच जब शुरू होंगे तो ईशान किशन तो कम से कम बाहर नहीं ही बैठेंगे। अब तिलक वर्मा की भी वापसी हो चुकी है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच भी खेला और रन भी बनाए।

तिलक वर्मा की वापसी से संजू सैमसन की हो सकती है छुट्टी
ऐसे में अब ईशान किशन और संजू सैमसन में से एक को ही मौका मिलेगा, ये भी तय हो गया है। अभी तक ऐसा लगता है कि संजू का ही पत्ता कटेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल गए मैच में अभिषेक के साथ ईशान ने ही पारी का आगाज किया और अच्छी साझेदारी भी की। इस मैच में ईशान किशन ने केवल 20 बॉल पर 53 रन ठोक दिए और बाकी बल्लेबाजों की भी बारी आए, इसलिए रिटायर आउट होकर चले गए। जब ईशान किशन ने मैदान छोड़ा तब तक टीम इंडिया ने छठे ओवर में ही 80 रन पूरे कर लिए थे। ​अभिषेक शर्मा ने केवल 18 बॉल पर 24 रन बनाए और वे भी रिटायर आउट हो गए। यानी 7 फरवरी को जब टीम इंडिया उतरेगी तो ईशान और अभिषेक ही ओपनिंग करेंगे।

साल 2014 के बाद पहली बार आईसीसी इवेंट में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग
इस बीच आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक केवल दो ही बार ऐसा हुआ, जब टीम इंडिया के लिए सलामी जोड़ी के तौर पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज उतरे हों। साल 1999 के वनडे विश्व कप में ऐसा नजारा पहली बार दिखा था, तब सौरव गांगुली और सदगोपन रमेश ने पारी का आगाज किया था, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हुआ करते थे। इसके बाद साल 2012 के टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही दिखा था। तब गौतम गंभीर और इरफान पठान ने भारत के लिए पारी का आगाज किया था। उसके बाद अब ऐसा होने की संभावना है। जब 7 फरवरी को भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा तब अगर अभिषेक और ईशान की जोड़ी पारी का आगाज करती है तो करीब 14 साल बाद ऐसा होगा कि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए दो बाएं हाथ के बल्लेबाज नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी।...