शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल मैच में तोड़ा लौरा वुलवार्ट का रिकॉर्ड

Date:

शैफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान वह WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज लौरा वुलवार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस साल शैफाली ने टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 800 से अधिक रन बनाए हैं।
साल 2026 में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। इसी साल साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलवार्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 824 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी फॉर्म के दम पर 863 रन बनाकर न केवल लॉरा वुलवार्ट का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया, बल्कि एक ही साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
863 – शैफाली वर्मा (IND-W) 2026
824 – लौरा वुलवार्ट (SA-W) 2026
800 – नताशा माइल्स (HKG-W) 2026
779 – ईशा ओझा (UAE-W) 2025
779 – यास्मीन दासवानी (HKG-W) 2026
महिला T20I में भारत की स्टार सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर एक नया इतिहास रच दिया है। टी20 क्रिकेट इतिहास में यह पहली ऐसी जोड़ी बन गई है जिन्होंने मिलकर 4000 रन की पार्टनरशिप की हो। जब भी ये दोनों मैदान पर उतरती हैं, तो विरोधी गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन सा हो जाता है। उन्होंने यूएई की ईशा ओझा और तीर्था सतीश (2949 रन) तथा ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज जोड़ी एलिसा हीली और बेथ मूनी (2720 रन) को काफी पीछे छोड़ दिया है।

महिला T20I में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन (किसी भी विकेट के लिए)
4000* – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा (IND-W)
2949 – ईशा ओझा, तीर्थ सतीश (UAE-W)
2720 – एलिसा हीली, बेथ मूनी (AUS-W)
2556 – सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन (NZ-W)
शैफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में शैफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट हुई। अपनी 29 गेंदों की पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। भारत इस मैच को जीतकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला पार्षद पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा हल्ला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या...