शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान: खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए

Date:

इ खबर जिला रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
मिलावट की सूचना देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा दल ने बड़ी कार्रवाई की।

जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के निर्देशन में दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूने संकलित किए।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. सुमंगला के आदेशानुसार गठित खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक ठिकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान मैसर्स अटल एजेंसीज, मैसर्स कमल टी ट्रेडर्स, मैसर्स शंकर लाल सोहन लाल बसेर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने संदेह होने पर शहद एवं चाय पत्ती के नमूने लिए।

प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भिजवाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSS Act) 2006 के कड़े प्रावधानों के अनुसार संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आमजन से सहयोग की अपील (हेल्पलाइन नंबर)
डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक बनें और यदि जिले में कहीं भी मिलावट या अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।

आमजन मिलावट की शिकायत कार्यालय के दूरभाष नंबर 01472-245813 पर दर्ज करा सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...

मोतिहारी की कंजू देवी यूट्यूब से नई पहचान बनाने की जिद, मेहनत से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

मोतिहारी: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

इस देश की सरकारने BAN किया WhatsApp.. जानिए योग्य कारण..

दिनांक : 13 फ़रवरी 2026 स्थल : रूस देश रिपोर्ट :...