रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए किया था ‘हीलिंग सेशन’ का इंतजाम, आश्रम जाने को भी तैयार थे एक्टर, स्मिता जयकर ने किया खुलासा

Date:

स्मिता जयकर ने बताया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन के इलाज के दौरान रिया चक्रवर्ती ने उनसे एक्टर के इलाज में मदद मांगी थी, जिसके बाद स्मिता, सुशांत से एक अस्पताल में मिली थीं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। अक्सर सुशांत से जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक वीडियो साझा करके अभिनेता के पोस्टमार्टम को लेकर नए दावे किए थे। उन्होंने अपने वीडियो में एक्टर के शरीर पर चोट और हथियार के इस्तेमाल का जिक्र किया। अब एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किस्से चर्चा में हैं। अब दिग्गज एक्ट्रेस और स्पिरिचुअल हीलर स्मिता जयकर ने दिवंगत एक्टर से अपनी मुलाकात के बारे में बात की है। स्मिता ने बताया कि जब सुशांत अस्पताल में डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे, तब वह रिया चक्रवर्ती के कहने पर उनसे मिली थीं। दिग्गज अभिनेत्री ने बताया कि रिया ने उनसे सुशांत से बात करने के लिए कहा था, जिनके साथ उन्होंने ‘सोनाली केबल’ में साथ काम किया था।
सुशांत सिंह राजपूत थे सुसाइडल
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में स्मिता जयकर ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर खुलकर बात की और बताया कि जब वह पहली बार अभिनेता से मिलीं, वह मुंबई के एक अस्पताल में थे और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। स्मिता ने बताया कि उन्होंने रिया के साथ एक फिल्म में काम किया था और उन्होंने ही उनसे सुशांत से बात करने को कहा था। रिया के कहने पर वह अस्पताल गईं और सुशांत से मिलीं, इस दौरान सुशांत सुसाइडल थे। उन्होंने बताया कि जब वह सुशांत से मिलीं तो उन्होंने उनसे अच्छे से बात की और काफी शांत नजर आए।

सुशांत को दिया था सुझाव
स्मिता जयकर कहती हैं- ‘मैं जब सुशांत से मिली, वह आत्महत्या के ख्यालों से जूझ रहे थे। वे डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। मैं वहां गई और उन्हें हीलिंग सेशन भी दिया। मैंने उन्हें कसकर गले लगा लिया, वह उस दौरान बहुत भावुक और कमजोर स्थिति में थे। रिया ने ही इस हीलिंग सेशन का इंतजाम किया था। इस दौरान सुशांत ने मुझसे अच्छे से बात की और हीलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए आश्रम जाने को भी तैयार थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। रात में मुझे रिया ने मैसेज किया, स्मिता, वो फिर से अस्थिर स्थिति में हैं। काश वो आ पाते।’

ड्रग्स की अफवाहों को किया खारिज
जब स्मिता जयकर से पूछा गया कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के प्रभाव में थे? तो उन्होंने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब वह अस्पताल में सुशांत से मिलीं, उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगा। इसी के साथ उन्होंने रिया चक्रवर्ती का भी बचाव किया और कहा कि रिया सिर्फ सुशांत की मदद करना चाहती थीं। स्मिता ने रिया के साथ ‘सोनाली केबल’ में काम करने का एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा कि उन्हें रिया अच्छी लगती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related