नो पार्किंग और ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों के 24 चालान काटे

Date:

ट्रैफिक पुलिस की ऑटो-टैक्सी चालकों को हिदायत: क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए, वाहन केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थानों पर ही खड़े करें

पंचकूला/11 मार्च :- शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 2 दिन में ओल्ड पंचकूला बस स्टॉप, माजरी चौक और सिंह द्वार लाइट प्वाइंट के आसपास क्षेत्र में औचक नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े ऑटो और टैक्सी वाहनों तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 ऑटो/टैक्सी चालकों के मेनूअल चालान किए। इसके साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े सभी ऑटो और टैक्सी वाहनों को हटवाकर रोड को पूरी तरह से क्लियर करवाया गया।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थानों पर ही खड़े करें तथा सवारियों को भी निर्धारित स्थानों पर ही बैठाएं और उतारें। साथ ही चालकों को क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ऑटो और टैक्सी में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसके अलावा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला को जाममुक्त और सुरक्षित शहर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों और वाहन चालकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोच्चि में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- “खत्म हुआ लंबा इंतजार, केरलम नाम की मुराद हुई पूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़...