अभिजीत भट्टाचार्य पर भड़के दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप, लिप सिंक वाले कमेंट पर सिंगर को लिया आड़े हाथ, दी नसीहत

Date:

उत्तराखंड विवाद के बीच, दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिप-सिंकिंग को लेकर की गई टिप्पणी के लिए दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की आलोचना की है।
दलेर मेहंदी पिछले दिनों एक विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहे, जिसके बाद उनके भाई और सिंगर मीका सिंह खुलकर उनका सपोर्ट करते नजर आए। दरअसल, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर उस वक्त आपा खो दिया जब वह नयी टिहरी में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में हैं और ठीक से गा नहीं पा रहे हैं और सिर्फ लिप सिंक कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के कुछ दिन गुजर जाने के बाद हाल ही में अभिजीत भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिना दलेर मेहंदी का नाम लिए बिना कथित लिप सिंक घटना को लेकर उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया, जिस पर अब दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप की प्रतिक्रिया सामने आई है।
अभिजीत भट्टाचार्य पर भड़के गुरदीप मेहंदी
दरअसल, छत्तीगढ़ में अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अभिजीत ने दर्शकों से कहा- ‘यहां कभी मत अनुमति दीजिएगा, अगर कोई लाइव माइख में लाइव नहीं गा रहा है। अभी कुछ दिन पहले एक केस हुआ था, जहां मंत्री जी ने स्टेज पर आकर कहा। बिलकुल सच कहा था। आप गा नहीं रहे हैं, आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा है।’ अभिजीत भट्टाचार्य का ये कमेंट वायरल होने के बाद दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने गायक अभिजीत भट्टाचार्य को कड़ा जवाब दिया है। मुंबई में एक परफॉरमेंस के दौरान, गुरदीप ने स्टेज से अपने पिता का बचाव किया और जोर देकर कहा कि उत्तराखंड में नवरात्रि के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में दलेर मेहंदी ने लाइव परफॉरमेंस दी थी। यही नहीं, उन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए फुटेज साझा करने का भी वादा किया।

गुरदीप मेहंदी ने अभिजीत भट्टाचार्य को जवाब
मुंबई में अपनी परफॉरमेंस के दौरान गुरदीप मेहंदी ने स्टेज से दर्शकों से बात की और इसी दौरान उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के खुलकर अपनी बात रखी और अभिजीत भट्टाचार्य के बयान पर नाराजगी जताई। अभिजीत के बयानों पर आपत्ति जताते हुए गुरदीप ने कहा कि कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जो सिर्फ सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए और मात्र कुछ व्यूज के लिए बिना मतलब किसी के बारे में कुछ भी कहने से नहीं हिचकिचाते।
क्या बोले गुरदीप मेहंदी?
गुरदीप मेहंदी इस वीडियो में कह रहे हैं- ‘कुछ आर्टिस्ट ऐसे भी होते हैं जो मात्र कुछ व्यूज के लिए कुछ भी कहने से नहीं हिचकिचाते। जिस तरह से अभिजीत ने अभी बात की, उसकी मुझे बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। मैंने नहीं सोचा था कि वो कुछ ऐसा कह सकते हैं। और वो भी इतने लीजेंड्री सिंगर के लिए। ब्रदर, मैं आपको उस दिन की फुटेज भेजूंगा। वो जो गा रहे थे ना, लाइव ही गा रहे थे। लिप सिंक नहीं कर रहे थे वो उस दिन। बुरा टाइम, अच्छा टाइम किसी का भी आ सकता है ब्रदर। बाकी, विनम्र रहें। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करूंगा फुटेज देते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related