ब्रेकिंग न्यूज | लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा भूड़ गांव से लापता हुए दो किशोरों का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर कल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शारदा नदी में डूब गए हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते राहत एवं बचाव दल द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आज सुबह से ही दोनों किशोरों के परिजन और ग्रामीण शारदा नदी के घाट पर मौजूद हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही एडीआरएफ (आपदा राहत बल) की टीम मौके पर पहुंच गई है और शारदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। वहीं फूलबेहड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य में टीम का सहयोग कर रही है।
राहत एवं बचाव दल की टीम लगातार नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि दोनों किशोरों का जल्द पता लगाया जा सके।
रिपोर्टर: फरीद अहमद
स्थान: लखीमपुर खीरी
मोबाइल: 9453308281

