सीतापुर में खतरनाक मोड़ बना मौत का जाल, बार-बार हो रहे हादसे, बाल-बाल बचे लोग

Date:

सीतापुर जनपद के सेवता क्षेत्र में बासुरा पुलिस चौकी से पहले सरैया के आगे पंच पीर मेला मैदान के पास स्थित खतरनाक मोड़ एक बार फिर चर्चा में है। यहां बड़े तालाब के किनारे बने इस मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मोड़ पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी संकेत बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण वाहन चालक अनजाने में सीधे तालाब की ओर बढ़ जाते हैं। यही लापरवाही हादसों का कारण बन रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कार सवार तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ताजा घटना में एक स्विफ्ट कार बैरिकेडिंग न होने के कारण सीधे तालाब में जा गिरी। हालांकि इस बार गनीमत रही कि तालाब में पानी कम था, जिससे कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यहां सुरक्षा के इंतजाम कर दिए जाते, तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता था।

क्षेत्र की जनता ने सेवता के माननीय विधायक ज्ञान तिवारी जी से अपील की है कि इस खतरनाक मोड़ पर जल्द से जल्द बैरिकेडिंग, सेफ्टी गेट और चेतावनी संकेत लगवाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

साथ ही जिला प्रशासन से भी मांग की गई है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

रिपोर्ट: फरीद अहमद, सीतापुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी बशीर तडवी (प्रतिनिधी)

यावल-चोपडा रस्त्यावर स्थित ‘नशीब गॅरेज’ हे परिसरातील दुचाकीधारकांसाठी विश्वासार्ह...

ननद के घर रह रहा था युवक, संदिग्ध हालात में मौत; बहन बोली- सच्चाई जानती है अंजलि, जल्द हो तलाश और पूछताछ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी और जहांगीरपुरी इलाके...

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश...

सरई नगर परिषद में शव वाहन का टेंडर हुआ, लेकिन अब तक नहीं मिली सुविधा—लोगों में नाराज़गी

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली। सरई नगर परिषद में शव वाहन...