हादसे के बाद पूर्व सांसद का मानवीय कदम, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Date:

समाचार:
बबीना। इंडोगल्फ फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले शास्त्री नगर निवासी स्व. नवल यादव के परिजनों से मिलने पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग के रूप में 51 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की। साथ ही स्व. नवल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व सांसद ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरे बबीना क्षेत्र में शोक की लहर है और सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने इंडोगल्फ फैक्ट्री प्रबंधन से भी अपील की कि वहां कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग न्यूज़: सिंगरौली में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

सिंगरौली जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर...

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

हवन-यज्ञ में आहुति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना...

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

जहां पारिवारिक विवाद अब आपराधिक धमकियों और फर्जी दस्तावेजों...