कालिका धाम मेले में मनचलों पर कपसेठी पुलिस की सख्ती, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

वाराणसी जनपद के कालिका धाम मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कपसेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। मेले में आने वाली महिला श्रद्धालुओं पर फब्तियाँ कसने और अभद्र टिप्पणी करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

इसी क्रम में ग्राम शाहनशाहपुर, राजातालाब निवासी नितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मेले के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, करुणा सागर तिवारी तथा महिला कांस्टेबल अंजू कुमारी भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ 296 BNSS के अंतर्गत चालान किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेले में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और महिलाओं में विश्वास बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 किलोमीटर तक दौड़ाकर ट्रक ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों और ईंटों से किया अधमरा—हाईवे पर दहशत

शामली/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हाईवे पर एक...

फर्जी आदिवासियों की घुसपैठ पर कार्रवाई, परिषद के प्रयास सफल

आवासीय परिसरों में जांच शुरू, संदिग्धों को नोटिस सिंगरौली। आवासीय...

18 साल का रिश्ता टूटा: पांच बच्चों के पिता ने दिल्ली में रचाई दूसरी शादी, पत्नी दर-दर भटकने को मजबूर

अलीगढ़ (हरदुआगंज)। जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद...