जल संरक्षण के कार्यों में युवाओं की हो भागीदारी रोजगार दिवस में दी जानकारी

Date:

बीजापुर 07 अप्रैल 2026/जिले के ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस”, “आवास दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान” के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” में युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु जानकारी दी गई। नवा तरिया कार्यों हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा QR कोड के माध्यम से योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तंत्र, डर और संपत्ति की साजिश: 12 साल तक बहू पर जुल्म, जान बचाकर भागी महिला

सोलन/बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक ऐसा मामला...

सरई इंडियन गैस एजेंसी मे टोटल दादागिरी एवं कालाबाजारी

ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली,,, जानकारी के मुताबिक सरई इंडियन गैस एजेंसी...