झांसी। बबीना थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो भैंसों को बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:55 बजे भगवन्तपुरा, झांसी स्थित स्लॉटर हाउस के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान चोरी की गई दो भैंसों के साथ दो संदिग्धों को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान सानू कुरैशी (38 वर्ष) निवासी सैय्यद गेट बाहरी, कोतवाली तथा जुनैब कुरैशी (19 वर्ष) निवासी पुरानी टंकी, थाना बबीना के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बबीना पर पूर्व में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 धारा 305 बीएनएस में धारा 317(2)/61 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफलता में उपनिरीक्षक दामोदर सिंह, नकुल सिंह, अतुल कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह व शान मोहम्मद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का संदेश गया है।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

