ट्रंप के दिल में अभी भी अधूरी है ये युद्ध रोकने की ख्वाहिश, अब खुलकर कर दिया इजहार; जानें दिलचस्प बात

Date:

डोनाल्ड ट्रंप, दुनिया के कई युद्ध रुकवाने का दावा करते हैं। और इस बीच उन्होंने इच्छा जताई है कि वह रूस और यूक्रेन की लंबे समय से जारी जंग भी रुकवाना चाहते हैं। जानें ट्रंप ने और क्या-क्या है।अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिर से Russia Ukraine War को समाप्त कराने की इच्छा खुलकर जाहिर कर दी है। व्हाइट हाउस में मीडिया से हुई बातचीत में ट्रंप बोले कि उन्होंने अब तक दुनिया में कई युद्ध रुकवाए हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी इच्छा रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराने की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह युद्ध समाप्त हो जाता है तो यह उनके लिए यह बड़ा शांति समझौता होगा।रूस-यूक्रेन के बीच स्थापित होनी चाहिए शांति
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं इस जंग को समाप्त होते देखना चाहता हूं। रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापित होनी चाहिए। यह अच्छा होगा यदि लोगों की मौतें होना बंद हो जाए।” उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष Second World War के बाद सबसे भयावह युद्ध बन गया है। इसमें हर महीने हजारों जवानों की जान जा रही है।

ट्रंप ने की है 3 दिन के सीजफायर की घोषणा
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच 9 से 11 मई तक 3 दिन के सीजफायर की घोषणा भी की। यह युद्धविराम रूस के विक्ट्री डे समारोह के दौरान लागू रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस दौरान रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के बीच सभी सैन्य गतिविधियां रुकी रहेंगी।

1-1 हजार कैदियों की होगी अदला-बदली
उन्होंने आगे कहा कि यह सीजफायर उनकी पहल पर हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy और रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin दोनों ने इसे मान लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि इस डील के तहत दोनों देश अपने 1 हजार-1 हजार कैदियों की अदला-बदली भी करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप को आशा है कि यह टेंपरेरी सीजफायर इस खूनी जंग के अंत की शुरुआत भी साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी शांति के लिए बातचीत हो रही है। दोनों पक्ष समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से वाहन चोरी का मामला सामने आया है,

जहां वार्ड नंबर 04 निवासी श्यामसुंदर चौरसिया ने अपनी...

गोद भराई, अन्नप्राशन और बाल विवाह मुक्त बीजापुर का सामूहिक संकल्प बना आकर्षण का केंद्र

बीजापुर 09 मई 2026/नगरपालिका परिसर में आयोजित सुशासन तिहार...