राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- ‘प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करवा रहे हैं’

Date:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनका फोन टैप कराया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन की टैपिंग कराई जा रही है। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि आपको विदेशी मदद मिल रही है। आप कह रहे हैं कि पीएम मोदी को विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। सबूत कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है।
क्या बोले राहुल गांधी?
इंस्टाग्राम पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- “सबूत यहां है, इसी फोन में है। प्रधानमंत्री को यह बात पता है क्योंकि वे मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वे आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देशद्रोही है, वे कब से देशद्रोही हैं, और ऐसी ही कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं।”

राहुल गांधी ने दी थी डिबेट की चुनौती
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से भाजपा के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने कहा था- “मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।”

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि “आप पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हैं। अगर आप सच में चर्चा करना चाहते हैं, तो उन्हें पत्र लिखें। हम चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमेरिकी रक्षा मंत्री को सबके सामने लगाई थी फटकार, अब उसी सैनिक को हेगसेथ ने खुद पहनाया मेडल!

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री...