बकरीद पर्व को लेकर थाना कपसेठी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Date:

वाराणसी। आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कपसेठी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।

इस दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, कुर्बानी स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related