चित्तौड़गढ़, 11 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत बेगूं थाना पुलिस ने फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के अनुक्रम में बेगूं थाने पर 30 मई 2024 को प्रार्थी दीपक शर्मा उम्र 24 साल निवासी गांव पाछुन्दा थाना बेगू ने बमुकाम मडावदा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मुझ प्रार्थी की जेसीबी को चालक हेमराज भील निवासी आंवलहेडा चला रहा था दिनांक 29 मई 2024 की रात्री 10ः50 पीएम पर डेर नामक स्थान पर तीन मोटरसाइकिल आयी मोटरसाइकिल पर घीसालाल गुर्जर नरेश पिता रामचंद्र गुर्जर कन्हैयालाल गुर्जर निवासी मडावदा एवं गोपाल प्रजापत निवासी परख्या खेड़ी अशोक खाती निवासी कांकरिया तलाई (एमपी) ने हेमराज को जेसीबी चलाते हुए को रोका उसे गाली गाली गलौज करते हुए अशोक खाती ने हेमराज पर जान से मारने की नीयत से अवैध देसी कटटे से तीन फायर किए जिसे हेमराज डर के जेसीबी छोड़कर भाग गया उसके द्वारा मोबाइल से घटना की सूचना दी। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण मे अब तक तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण मे वाछित अभियुक्त कन्हैयालाल उर्फ काना पिता स्व0 रामचन्द्र जाति गुर्जर उम्र 26 वर्ष पेशा खेती निवासी मडावदा पुलिस थाना बेगूं जो करीब दो साल से फरार चला रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ से दस हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। जिसको गठित टीम के द्वारा डिटेन कर गिरप्तार किया गया। प्रकरण मे अनुसन्धान जारी है।
गठित टीम:-डीएसपी अंजलीसिह, थानाधिकारी कमल चन्द्र, एएसआई शंकरलाल ,कानि.हंसराज धर्मवीर ,गजराज सिंह,ललित सिंह
ई खबर जिला चित्तौड़गढ़ रिपोर्टर मोइनुद्दीन कुरैशी

