चित्तौड़गढ़। कनेरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपी प्रकाश बंजारा की अवैध रूप से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत फ्रीज कराया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन मे व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के सुपरविजन मे थाना सर्किल के प्रकाश पिता रामलाल जाति बंजारा निवासी गुन्दारेल थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ के खिलाफ पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर,एवं पुलिस थाना कनेरा, पुलिस थाना बिजयपुर मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर प्रकाश बंजारा द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति (मकान) आराजीयात पटवार हल्का निम्बोदा मे चारागाह भुमि के खाता नम्बर 177 पर अवैध कब्जा कर चारागाह भुमि पर निर्मित मकान का दिनांक 11 मई 2026 को फ्रिजिंग हेतु दिल्ली सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के प्रकाश बंजारा के आलीशान मकान को फ्रिजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त मकान को फ्रिज किया गया। उक्त मकान की कीमत 14 लाख 40 हजार रूपये है।
ई खबर जिला चित्तौड़गढ़ रिपोर्टर- मोइनुद्दीन कुरैशी

