टी20 में टूटा हाईएस्ट टारगेट चेज का रिकॉर्ड, पहली बार एक मैच में लगी तीन सेंचुरी

Date:

एमएलसी के चौथे सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के साथ टी20 में हाईएस्ट टारगेट का नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं पहली बार किसी टी20 मुकाबले में तीन खिलाड़ियों ने भी सेंचुरी लगाई।
मेजर लीग क्रिकेट जो अमेरिका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग है उसके चौथे सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच में 16 जुलाई की सुबह खेला गया जिसमें इस मैच में टी20 क्रिकेट के कुछ नए रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले। एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 266 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद वाशिंगटन फ्रीडम ने भी टारगेट का 18.4 ओवर्स में पीछा कर लिया। इसी के साथ ये टी20 क्रिकेट इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड बन गया। वहीं इस मुकाबले में कुल तीन खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली जो टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मुकाबले में ऐसा देखने को मिला जब तीन खिलाड़ी सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे हैं।

वाशिंगटन फ्रीडम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड
एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन की 106 रनों की शतकीय पारी के अलावा कायरन पोलार्ड के 64 और निकोलस पूरन के 51 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर्स में 266 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 10 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से उनके कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एंड्रीज गौस ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंदों में 241 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। स्मिथ के बल्ले से नाबाद 110 रनों की पारी देखने को मिली तो गौस ने 132 रनों की पारी खेली। इसी के साथ टी20 क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने हाईएस्ट टारगेट को चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो पहले पंजाब किंग्स की टीम के नाम पर था जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 265 रनों के टारगेट का पीछा किया था।

टी20 क्रिकेट में हाईएस्ट चेज टारगेट
वाशिंगटन फ्रींडम – 267 रन (बनाम एमआई न्यूयॉर्क)
पंजाब किंग्स – 265 रन (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
पंजाब किंग्स – 262 रन (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
साउथ अफ्रीका – 259 रन (बनाम वेस्टइंडीज)
एंड्रीज गौस बने एमएलसी में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी
एमएलसी में अब तक विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा अधिक देखने को मिला है, लेकिन अब इसमें मेजबान देश अमेरिका के भी एक शानदार प्लेयर का नाम जुड़ गया है जो एंडीज गौस का है। वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से खेल रहे गौस पहले ऐसे अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं जो एमएलसी में शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। गौस के बल्ले से 51 गेंदों में 132 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related