12 साल की शादी के बाद पत्नी दो बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग फरार! घर के गहने और नकदी ले जाने का आरोप, पति ने लगाई न्याय की गुहार

Date:

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर 12 वर्षों का वैवाहिक संबंध तोड़कर दो मासूम बच्चों और परिवार को छोड़ने तथा घर से गहने और नकदी लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई और पत्नी की तलाश कर न्याय दिलाने की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार उसका नाम नितिन कमल है और उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले वंदना कमल से हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं। पति का आरोप है कि 12 जुलाई को उसकी पत्नी ने अपने मायके जाने की इच्छा जताई और इसके लिए अपने पिता को घर बुलाया। इसके बाद उसके पिता उसे अपने साथ लेकर चले गए।

आरोप है कि रास्ते में वंदना ने अपने पिता से कहा कि वह किसी व्यक्ति से कुछ पैसे लेकर तुरंत वापस आती है। इस दौरान उसने दोनों बच्चों को अपने पिता के पास छोड़ दिया और वहां से चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में जानकारी मिली कि वंदना घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई है तथा कानपुर के रहने वाले भानु नामक व्यक्ति के साथ चली गई है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। दोनों मासूम बच्चे भी अपनी मां के अचानक लापता होने से परेशान बताए जा रहे हैं।

नितिन कमल का कहना है कि उसने पत्नी और उसके साथ जाने वाले व्यक्ति की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। उनका आरोप है कि पत्नी ने सुनियोजित तरीके से धोखा देकर घर छोड़ा और परिवार को गहरे संकट में डाल दिया।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी और उसके साथ होने का आरोप लगाए गए व्यक्ति का पता लगाने तथा घर से ले जाए गए गहनों और नकदी की बरामदगी की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की भी गुहार लगाई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related