‘OMG 2′ मेरी कहानी थी, क्रेडिट तक नहीं मिला’, परेश रावल का बड़ा खुलासा, बताया क्यों अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी से फेरा मुंह

Date:

एक्टर परेश रावल इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके हालिया बयान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि ‘OMG 2’ की कहानी उनकी थी, जिसके लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया।
साल 2023 में आई फिल्म ‘ओएमजी 2’ अपनी संवेदनशील कहानी और सेंसर बोर्ड के साथ हुए विवादों के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब इस फिल्म को लेकर दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने फिल्म गलियारे में नई बहस छेड़ दी है। परेश रावल का दावा है कि ‘ओएमजी 2’ की मूल कहानी और इसका विचार असल में उनका था, जिसे उन्होंने निर्देशक अमित राय के साथ मिलकर विकसित किया था। अभिनेता ने दुख जताते हुए कहा कि न तो उन्हें इस कहानी का क्रेडिट दिया गया और न ही फिल्म के कॉन्सेप्ट में उनका नाम कहीं शामिल किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म की पूरी कहानी को बदल दिया गया, जिसके कारण उन्होंने खुद इस फिल्म से दूरी बना ली थी।
‘न भगवान का रोल था, न ही यह सीक्वल थी’, परेश रावल ने बताई असली कहानी
विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने उस मूल कहानी का खुलासा किया जो उन्होंने सोची थी। परेश ने बताया कि उनका ओरिजिनल वर्जन पूरी तरह से एक पिता और बेटे के ड्रामा पर आधारित था। इसमें सेक्स एजुकेशन, सामाजिक बदनामी और अपने बच्चे के इंसाफ के लिए लड़ने वाले एक लाचार पिता के संघर्ष को दिखाया जाना था। परेश रावल के मुताबिक, इस कहानी में भगवान या किसी अन्य दिव्य शक्ति का कोई किरदार शामिल नहीं था। साथ ही, उन्होंने इसे कभी भी ‘ओएमजी’ (Oh My God) के डायरेक्ट सीक्वल के रूप में नहीं सोचा था। उन्होंने बताया कि कहानी एक ऐसे स्कूली लड़के के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसका एक निजी वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया जाता है। इसके बाद समाज उस बच्चे का बहिष्कार कर देता है और उसका पिता समाज द्वारा थोपी गई इस शर्मिंदगी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता है।

इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को पता थी सच्चाई
परेश रावल ने इस बात पर गहरी निराशा जताई कि इस बेहतरीन कॉन्सेप्ट को तैयार करने के बावजूद उनके योगदान को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘सबसे दुखद बात यह है कि मुझे कहानी या इसके आइडिया के लिए कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। मेरा नाम कहीं भी नहीं था।’ दिग्गज अभिनेता ने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को अच्छी तरह पता था कि यह कहानी कहां से आई है। उन्होंने कहा, “अमित राय, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान, ये सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी। अजय देवगन और सलमान खान ने शायद इसके बोल्ड विषय और संभावित विवाद की वजह से इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया था, जबकि मैंने उन्हें इस कॉन्सेप्ट को समझाने की पूरी कोशिश की थी।’

अक्षय कुमार के ऑफर को इसलिए ठुकरा दिया
परेश रावल ने बताया कि जब यह स्क्रिप्ट पूरी तरह से बदल गई, तब अक्षय कुमार ने खुद उनसे फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन परेश रावल ने इस ऑफर को साफ तौर पर ठुकरा दिया क्योंकि यह अब वह फिल्म नहीं रह गई थी जिसे उन्होंने बड़े चाव से लिखा था। उन्होंने अक्षय के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, मैंने अक्षय से बात की। उन्होंने मुझसे फिल्म करने का आग्रह किया था, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि ‘नहीं, यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी। मेरी इस कहानी में भगवान का कोई रोल ही नहीं था।’ अक्षय ने मुझे समझाने की कोशिश की, लेकिन मैं इस स्क्रिप्ट के साथ शुरुआत से जिया था। मुझे पता था कि इसे कैसा होना चाहिए था, इसलिए मैंने सम्मानपूर्वक खुद को इससे अलग कर लिया'” आखिरकार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ने उस पिता का किरदार निभाया, जबकि अक्षय कुमार शिव के दूत के रूप में नजर आए।

कई और विवादों पर की बात
बता दें, इसी इंटरव्यू में परेश रावल ने कई और खुलासे भी किए। उन्होंने राजनीति छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वो अभिनय और राजनीति को एक साथ मैनेज नहीं कर पा रहे थे, उन्हें तीन बीपी की गोलियां खानी पड़ रही थीं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार से हेरा फेरी को लेकर हुए विवाद को लेकर भी बात की और बताया कि अब दोनों के बीच चीजें सुलझ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’, जानें सीएम योगी ने कांवड़ियों से और क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा...