शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी! सेंसेक्स 964 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 261 अंक उछला; IT, ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने मचाई धूम

Date:

भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों ने बड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 964.58 अंक चढ़कर 78,151.45 पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा और बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 964.58 अंक चढ़कर 78,151.45 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 261.55 अंक की तेजी के साथ 24,334.30 के स्तर पर पहुंच गया। आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि आज सुबह आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी और निफ्टी बैंक 1.6 फीसदी मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो और रियल्टी सेक्टर भी करीब 1.3 फीसदी चढ़े, जबकि ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

इन दिग्गज शेयरों ने दिखाई शानदार तेजी
निफ्टी के टॉप गेनर्स में कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे। दूसरी ओर हिंदाल्को, डॉ. रेड्डीज लैब, विप्रो, सन फार्मा और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर दबाव में रहे। हालांकि कुछ बड़े शेयरों में गिरावट के बावजूद बाजार की कुल चाल सकारात्मक बनी रही।

आखिर क्यों आई बाजार में इतनी बड़ी तेजी?
बाजार में तेजी आने की कई बड़ी वजहें रहीं। टेक महिंद्रा के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों ने पूरे आईटी सेक्टर का उत्साह बढ़ाया। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के मजबूत जून तिमाही परिणामों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में अच्छी तेजी आई। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के आने वाले तिमाही नतीजों को लेकर भी बाजार में सकारात्मक उम्मीदें बनी हुई हैं। इसके अलावा हाल की गिरावट के बाद बड़े शेयरों में वैल्यू बायिंग देखने को मिली। निफ्टी का 24,200 के अहम स्तर के ऊपर निकलना भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना गया, जिससे निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

मिडकैप और स्मॉलकैप में रही हल्की कमजोरी
जहां बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी रही, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ। इसके बावजूद प्रमुख सूचकांकों की मजबूत बढ़त ने यह संकेत दिया कि फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है और निवेशकों का भरोसा मजबूत हो रहा है।भी शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’, जानें सीएम योगी ने कांवड़ियों से और क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा...