दिल्ली निवासी फखरे अहमद ने अपनी पत्नी चांदनी बानो के लापता होने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी 19 जून 2026 से घर से लापता हैं और उन्हें आशंका है कि वह सलीम अंसारी नामक व्यक्ति के साथ चली गई हैं।
फखरे अहमद के अनुसार उनकी पत्नी चांदनी बानो की उम्र लगभग 36 वर्ष है। दोनों की शादी को करीब 19 वर्ष हो चुके हैं और उनके पांच बच्चे हैं। उनका कहना है कि पत्नी के अचानक घर छोड़कर चले जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका भविष्य भी अनिश्चितता में पड़ गया है।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी सलीम अंसारी के साथ गई हैं। उन्होंने बताया कि सलीम अंसारी का घर रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास बैराना रोड पर एक कफ्तान की दुकान के पास स्थित है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सलीम की चाय की दुकान गली मंडी क्षेत्र में है, जहां वह “सलीम चाय वाले” के नाम से जाना जाता है।
फखरे अहमद ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को जल्द से जल्द सकुशल खोजकर परिवार से मिलाया जाए। उनका कहना है कि उनके पांच बच्चों को अपनी मां की सबसे अधिक जरूरत है और परिवार इस घटना के बाद से मानसिक पीड़ा का सामना कर रहा है।

