तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो में सवार 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

Date:

टैंकर ने ऑटो में इतनी जोर की टक्कर मारी की उसमें सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतवार के पास एक टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑटो में सवार थे कर्नाटक के खेतिहर मजदूर

बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे और सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।

ऑटो में सवार थी अधिकतर महिलाएं
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय ऑटो-रिक्शा में 12 लोग सवार थे, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। मृतकों की पहचान कर्नाटक के बीदर ज़िले के राजगेरा गाँव के निवासियों के तौर पर हुई है। मृतकों के नाम रेखा, श्रीदेवी, कविता, रेशमा, निकिता और ऑटो ड्राइवर देवदास हैं। घायलों में निर्मला, तुलजम्मा, चंद्रकला, राधिका, शिल्पा और शोभा शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि बुधवार तक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन इस मामले में नजर बनाए हुए है।

एक अन्य हादसे में 2 लोगों की हुई मौत
एक अन्य घटना में, मंगलवार रात कोहिर मंडल के कावेली में एनएच-65 पर एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रहे वाहनों से जा भिड़ी, जिससे दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related