भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

Date:

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की ओर से अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। धनंजय डिसिल्वा को कप्तानी सौंपी गई है। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में अब कुछ ही वक्त बाकी है, इससे पहले श्रीलंका की ओर से पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि काफी देर से स्क्वाड का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन आखिरकार केवल तीन दिन पहले अब टीम आ गई है। टीम इंडिया पहले ही गॉल में पहुंचकर अपनी तैयारी में जुट चुकी है। टीम कमान धनंजय डिसिल्वा को सौंपी गई है।

अभी केवल पहले टेस्ट के लिए की गई टीम की घोषणा
श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम घोषित कर दी गई है। वैसे तो सीरीज में दो मैच होंगे, लेकिन अभी केवल पहले टेस्ट के लिए टीम जारी की गई है। दरअसल श्रीलंका अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट से जूझ रहा था, माना जा रहा है कि इसलिए टीम के ऐलान में इतनी देरी हुई है। इस बीच बताया गया है कि टीम की कमान धनंजय डिसिल्वा के हाथ में होगी और कामेंदु मेंडिस टीम के उपकप्तान बनाए हैं। टीम में प्रभात जयसूर्या भी हैं, जोकि स्पिनर हैं और उन्हीं के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी।

भारतीय टीम में हो चुके हैं दो बदलाव
भारतीय टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए पहले ही कर दिया गया था, हालांकि बाद में दो बदलाव करने पड़े। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह औकिब नबी और सरफराज खान को मौका दिया गया है। भारत ने अपना तीन दिन का एक वॉर्मअप मैच भी खेल लिया है और उसे जीतने में भी कायमाबी हासिल की है। अब जब 15 अगस्त से दोनों टीमें आमने सामने होंगी, तब​ पता चलेगा कि प्लेयर्स कैसा खेल दिखा रहे हैं।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह, रील के जमाने का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ी सलाह देते...